Tuesday, February 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएसजेएमयू के एसोसिएट प्रो डॉ. अमित सारस्वत सम्मान' से सम्मानित

Kanpur : सीएसजेएमयू के एसोसिएट प्रो डॉ. अमित सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित

Kanpur।छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कला, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के लाइफलॉन्ग लर्निंग एंड एक्सटेंशन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. अमित कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान अखिल भारतीय सारस्वत परिषद, वाराणसी द्वारा 23 फरवरी को काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के वैदिक विज्ञान केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। परिषद की राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष एवं महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर, राजस्थान के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने उन्हें इसके लिए आमंत्रण भेजा है।

सारस्वत परिषद प्रतिवर्ष शिक्षा-साहित्य, ज्ञान-विज्ञान, धर्म-संस्कृति, सेवा और समर्पण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करती है। इस बार भी संपूर्ण देश से कुल 25 लोगों को इस सम्मान के लिए चुना गया है। विश्वविद्यालय परिवार और शिक्षाविदों ने इस उपलब्धि पर डॉ. कुमार को प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...