Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : शहर के भव्य तिवारी का बीसीसीआई विज्जी ट्रॉफी में चयन,...

Kanpur : शहर के भव्य तिवारी का बीसीसीआई विज्जी ट्रॉफी में चयन, गोवा में चमकाएंगे जलवा

Kanpur । बीसीसीआई की विज्जी ट्रॉफी टूर्नामेंट एक मार्च से गोवा में खेला जाएगा। इसमें शहर के भव्य तिवारी का चयन हुआ है, वह शहर की ओर से दूसरे ​खिलाड़ी हैं, जिसका इस ट्रॉफी में नार्थ जोन की टीम में चयन हुआ है।भव्य तिवारी वर्तमान में जामिया मिलिया इस्लामिया की ओर से विश्वविद्यालय स्तर पर क्रिकेट खेल रहे हैं। हाल ही में अलीगढ़ में आयोजित नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

प्री-क्वार्टर फाइनल में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के खिलाफ महज 16 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। वहीं क्वार्टर फाइनल में दिल्ली यूनिवर्सिटी के ​खिलाफ 17 गेंदों में नाबाद 35 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। उनकी इन निर्णायक पारियों की बदौलत जामिया की टीम ने 13 वर्षों बाद अखिल भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया और नॉर्थ जोन में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।

भव्य इससे पहले उत्तर प्रदेश की अंडर-14 व अंडर-16 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह निरंतर कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध टीमों से खेलते रहे हैं और पिछले वर्ष कानपुर प्रीमियर लीग में कैंट जेके स्पार्टन्स का हिस्सा रहे। उनके चयन पर केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एसएन सिंह और सचिव कौशल कुमार सिंह ने बधाई देते हुए उन्हें विज्जी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...