मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 28 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : यूपी प्री स्टेट राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में शहर के खिलाडियों ने जीते पदक
खेल

Kanpur : यूपी प्री स्टेट राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में शहर के खिलाडियों ने जीते पदक

Akash Chaudharyअपडेट: April 15, 2025
Kanpur ।जौनपुर में 24वीं यूपी प्री स्टेट राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता 12 से 14 तक हुई। इसमें कानपुर के विशन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस राइफल शूटिंग अकादमी के ​खिलाड़ियों ने बालक व बालिका वर्ग में पदक जीते। यह जानकारी अकादमी के सचिव मयंक खाड़े ने दी।
उन्होंने बताया कि पिस्टल टीम बालक वर्ग में मोहन मुरारी, ह​र्षित सिंह, विभू शरण दी​क्षित ने स्वर्ण पदक जीता। पिस्टल बालिका वर्ग में ​शिवांगी पांडेय,अनन्या सिंह, निराली ने स्वर्ण पदक जीता।
तो राइफल टीम जूनियर बालक वर्ग में रुद्रांश बाजपेई, अर्पित सिंह, समरथ परवल ने स्वर्ण पदक जीता। तो व्य​क्तिगत स्पर्धा में शिवांगी पांडेय, निराली ने स्वर्ण पदक झटके। इस उपल​िब्ध पर यूपी राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव और सचिव जीएस सिंह ने सभी शूटरों को पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *