Saturday, April 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : कटरी शंकरपुर में बच्चों ने शिक्षा का जश्न मनाया, स्कूल...

Kanpur : कटरी शंकरपुर में बच्चों ने शिक्षा का जश्न मनाया, स्कूल चलो रैली में उमड़ा उत्साह

Kanpur । विकास खंड कल्याणपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरी शंकरपुर सराय में सोमवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ की ब्लॉक स्तरीय रैली ने गाँव में उत्साह की लहर दौड़ा दी। बच्चों के चेहरों पर खुशी और अभिभावकों की प्रसन्नता ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।रैली का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने किया।

#kanpur

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनुराधा अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान पूरे गाँव में बच्चों और अभिभावकों को पढ़ाई के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

#kanpur

ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई करने और माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।रैली में बच्चों का स्वागत भी खास अंदाज में किया गया।

#kanpurकम्पोजिट विद्यालय, शिवपुर, वाराणसी से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल चलो अभियान का सजीव प्रोजेक्टर प्रसारण दिखाया गया।जिसे देखकर बच्चों और अभिभावकों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बने।

डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की रैलियाँ बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाती हैं और अभिभावकों को भी सहयोग के लिए प्रेरित करती हैं।इस मौके पर ग्राम प्रधान मौसमी निषाद, अभिभावक और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...