Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : हर्षित गौतम की शानदार अर्धशतकीय पारी से सी स्पोर्टिंग विजयी

Kanpur : हर्षित गौतम की शानदार अर्धशतकीय पारी से सी स्पोर्टिंग विजयी

Kanpur। केसीए से आबद्ध स्पार्क क्लब की ओर से चंद्रा ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को एक मुकाबला खेला गया। इसमें सी स्पोर्टिंग ने वाईएमसी को 23 रन से पराजित किया।

चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर टॉस जीतकर सी स्पोर्टिंग यूनियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 140 रन बनाए। टीम की ओर से हर्षित गौतम ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 54 रन बनाए व पारस शर्मा ने 32 रनों की पारी खेली, तो गेंदबाजी में वाईएमसी की ओर से राहुल पाल ने तीन विकेट और रितेश यादव ने दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसी की टीम तुषार पाल (31 रन) और अफसर खान (19 रन) के प्रयासों के बावजूद 18.1 ओवर में पूरी टीम 117 रनों पर सिमट गई। सी स्पोर्टिंग यूनियन की गेंदबाजी में शिवम शुक्ला और राजदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर्षित गौतम को चंद्रा क्रिकेट अकादमी के कोच नीरज वर्मा ने मैन ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...