Tuesday, January 13, 2026
HomeकानपुरKanpur : पूर्व सैनिकों के साथ भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के...

Kanpur : पूर्व सैनिकों के साथ भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के ‘मन की बात’

Kanpur ।भाजपा दक्षिण जिले में भाजपा नेताओं ने रविवार को अपने अपने बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 121वें संस्करण को कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना।

#kanpur

भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने श्याम नगर मंडल में पूर्व सैनिकों के साथ मोदी के ‘ मन की बात’ सुनी। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का निर्णय लिया।

“मन की बात ” में पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर देशवासियों को एक बार फिर आश्वस्त किया कि न्याय किया जाएगा और इस हमले के पीछे किसी भी आतंकी को नहीं छोड़ा जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस घटना ने हर किसी का दिल दुखी किया है।

 

दुश्मनों को विकास रास नहीं आया। यह एक कायराना हरकत थी, जिसके किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ न केवल एक संवाद है, बल्कि यह जन-जन से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सभी को सक्रिय भागीदार बनाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को पहुँचाएं।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के विचारों का स्वागत किया और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया।

इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने कैंप कार्यालय, किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने बर्रा मंडल के बूथ संख्या 194 , रघुनंदन भदौरिया ने बाबूपुरवा मंडल के बूथ संख्या 307 में मन की बात कार्यक्रम सुना।

प्रमुख रूप से राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला ,अर्जुन बेरिया, आलोक वर्मा, केपी सिंह चौहान, मानसिंह चौहान, एलबी सिंह पटेल, आरपी कटियार, राकेश सिंह, चिंता सिंह चंदेल, मोहन मिश्रा,आदि मौजूद रहे।

 

इसी तरह बूथ -27 मे भाजपा साहित्य प्रचार विभाग के जिला संयोजक प्रकाश वीर आर्य,पार्षद नवीन पंडित ने अपने कैंप कार्यालय मे व 332 मे मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान ने मन की बात कार्यक्रम सुना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...