Wednesday, January 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व सैनिकों को राखी बांधकर किया...

Kanpur : भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व सैनिकों को राखी बांधकर किया सम्मान

Kanpur ।भाजपा उत्तर महिला मोर्चा की बहनों ने रक्षा बंधन पर्व की पूर्व संध्या पर कारगिल पार्क में पूर्व सैनिकों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि “रक्षा बंधन हिंदू भाई-बहनों के लिए गौरव का पर्व है।”

#kanpur

बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लेती हैं। उन्होंने बताया कि इस पर्व का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। श्री पाल ने द्वापर युग का एक और प्रसंग सुनाते हुए रक्षा बंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब श्रीकृष्ण का अंगूठा सुदर्शन चक्र चलाते समय घायल हो गया, तब द्रौपदी ने अपने आंचल का टुकड़ा फाड़कर उनके घाव पर बांध दिया।

 

इस उपकार का बदला श्रीकृष्ण ने द्रौपदी के चीरहरण के समय उनकी लाज बचाकर चुकाया। यह प्रसंग दर्शाता है कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं, बल्कि विश्वास और कर्तव्य का प्रतीक है।

 

भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि रक्षा बंधन सिर्फ बहनों की रक्षा का ही पर्व नहीं बल्कि देश की रक्षा , पर्यावरण की रक्षा और आज के वर्तमान में हम सबको देश की आर्थिक रक्षा की भी आवश्यकता है इसलिए हम सब देशवासियों को अमेरिकन कंपनियों और उनके द्वारा बनाए गए समानों का बहिष्कार कर देश की आर्थिक रक्षा करने की भी शपथ लेनी चाहिए और महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा पूर्व सैनिकों को राखी बांधना उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है।

 

कार्यक्रम मेंप्रमुख रूप से अनुराग शर्मा,शिवांग मिश्रा, रंजीता पाठक,सीमा एमबीए,आशा पाल, प्रमोद विश्वकर्मा अनुप्रिया दोषी,सुनीता गौड़,पूनम कंवर,रीना मिश्रा,राधा सैनी,पूनम यादव पूर्व पार्षद जितेंद्र सचान,प्रशांत त्रिपाठी,मनोज प्रधान,मनीष त्रिपाठी, रामकुमार सिंह,मनोज अग्रवाल,श्याम कुमारसहित सभी ने मिलकर सैनिकों के सम्मान और देश की रक्षा के संकल्प को दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...