Wednesday, January 14, 2026
Homeकानपुरkanpur : भाजपा ने तिरंगा यात्रा से दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का...

kanpur : भाजपा ने तिरंगा यात्रा से दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

kanpur । भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में हरजिंदर नगर मंडल में राष्ट्रप्रेम और एकता के संदेश के साथ में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कैंप कार्यालय से प्रारंभ होकर रामादेवी, हरजिंदर नगर, लाल बंगला पुलिस चौकी चौराहा, जेके कॉलोनी चौराहा से रामअवतार महाना सामुदायिक केंद्र तक विशाल जनसमूह के साथ निकाली गई।

#kanpur

यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों देशभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। रास्ते में तीन दर्जन से अधिक जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।

 

 

यात्रा की भव्यता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों से गूंजते इस आयोजन में छोटे-बड़े सभी वर्गों, महिलाओं, युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने पूरे उत्साह से भागीदारी की।भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने इस अवसर पर कहा, “यह तिरंगा यात्रा भारत की आत्मा और हमारे संविधान की गरिमा का प्रतीक है। यह हमारी एकजुटता, संस्कृति ,देश प्रेम और शौर्य को दर्शाती है।

 

 

 

आज हम सबने मिलकर यह संकल्प लिया है कि देशहित में एकजुट रहेंगे और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।प्रमुख रूप से जसविंदर सिंह, केपी सिंह चौहान, विनय मिश्रा, विवेक शुक्ला, कैलाश पांडेय, सुरेंद्र अवस्थी, अशोक मेंबर, शिव प्रताप, मोहिनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...