Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : केडीएमए क्रिकेट लीग में भानु प्रताप और ब्रजेश चमके

Kanpur : केडीएमए क्रिकेट लीग में भानु प्रताप और ब्रजेश चमके

Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में फ्रेंड्स स्पोर्टिंग ने गीतांजली क्लब को 28 रन
से मात दी। दूसरे मैच में राइडर्स क्लब ने कैंट लॉयन को 117 रन से पराजित किया।सप्रू मैदान पर पहले मैच में फ्रेंड्स स्पोर्टिंग ने 34.1 ओवर में 134 रन बनाए। टीम से भानू प्रताप सिंह ने 46 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विशाल यादव ने चार व अर्पित तिवारी ने दो विकेट लिए।

जवाब में गीतांजलि क्लब ने 22.2 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। टीम से विशाल यादव ने 53 रन बनाए, तो गेंदबाजी में भानु प्रताप सिंह ने चार, मयंक व उत्कर्ष ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच भानु प्रताप सिंह को चुना गया। पीएसी मैदान पर दूसरे मैच में राइडर्स क्लब ने 37.2 ओवर में 266 रन बनाए। टीम से अभय सिंह ने 84 व प्रत्युष सिंह ने 45 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अवनीश ने चार, मृत्युंजय व मानिक ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

जवाब में कैंट लाॅयन की पूरी टीम 30.1 ओवर में 149 रन ही बना सकी। टीम से रंजीत बाबू ने 67 व मानिक ने 39 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ब्रजेश ने पांच व सचिन ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच ब्रजेश को चुना गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल
कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...