Sunday, March 1, 2026
HomeखेलKanpur : भगत सिंह हाउस ने महाराणा प्रताप को हराकर बना विजेता

Kanpur : भगत सिंह हाउस ने महाराणा प्रताप को हराकर बना विजेता

Kanpur । छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से क्रिकेट इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को हुआ। इसमें विभाग के चार हॉउस के बीच मुकाबले खेले गए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. प्रभाकर पांडे, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव व इंट्राम्यूरल इनचार्ज अभिषेक मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता के मध्य फैकल्टी और कमेटी के बीच मैत्री मैच का भी आयोजन हुआ। जिसमें फैकल्टी टीम ने विजय प्राप्त की।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच भगत सिंह हाउस बनाम महाराणा प्रताप हाउस के मध्य खेला गया। जिसमें भगत सिंह हाउस ने 4 विकेट से मैच जीत विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मैन ऑफ द मैच सद्दाम हुसैन 37 रन और तीन विकेट लेने के लिए दिया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. आरपी सिंह, डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. आशीष कटियार, राहुल दीक्षित, शोभित दीक्षित, मोहित तिवारी, सोनाली, गोविंदा कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...