Wednesday, February 25, 2026
HomeखेलKanpur : साउथ मैदान पर सेमीफाइनल का धमाका, केडीएमए व कानपुर क्रिकेटर्स...

Kanpur : साउथ मैदान पर सेमीफाइनल का धमाका, केडीएमए व कानपुर क्रिकेटर्स आमने-सामने होंगे फाइनल में

Kanpur । केसीए से आबद्ध व नेशनल क्लब की ओर से तृतीय स्व. सुरेंद्र यादव स्मारक आमंत्रण टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें केडीएमए ने खांडेकर क्रिकेट एकेडमी को 42 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

#kanpur

दूसरे सेमीफाइनल मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने कानपुर साउथ को रोमांचक मैच में दो विकेट से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया।किदवईनगर ​स्थित साउथ मैदान-ए पर खेले गए मैच में केडीएमए ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। टीम से सुधांशु चौरसिया ने नाबाद 119 रन की शतकीय पारी व माही कटियार ने 50 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में दीपांशू सिंह, नि​खिल यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

जवाब में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 19.5 ओवर में 161 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से आकाश गौर ने 52 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। तो गेंदबाजी में सौरभ सिंह ने पांच विकेट व सतनाम सिंह व माधव गुप्ता ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच सुधांशु चौरसिया को चुना गया। किदवईनगर ​स्थित साउथ मैदान-ए पर खेले गए दूसरे मैच में कानपुर साउथ ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 135
रन बनाए। टीम से पृथ्वीराज चौहान ने 77 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में अशोक कुमार ने तीन, अ​भिनव सिंह ने दो, चारू सोनकर व सुनील ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब में कानपुर क्रिकेटर्स ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन बनाकर मैच जीता। जीत में ध्रुव तोमर ने 42, भवानी सिंह ने 24 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आशुतोष पांडे ने तीन, नवल कुमार ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच ध्रुव तोमर को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...