Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : मानिक की गेंदबाजी और राहुल की धमाकेदार बैटिंग से बरेली...

Kanpur : मानिक की गेंदबाजी और राहुल की धमाकेदार बैटिंग से बरेली ने जीता खिताब

Kanpur। 26वीं यूपी पुलिस वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब बरेली हंटर्स ने मेरठ जोन को पांच विकेट से पराजित कर अपने नाम किया। बरेली को ट्राफी दिलाने में मैन आफ द मैच राहुल (84) की नाबाद अर्धशतकीय पारी व मानिक की घातक गेंदबाजी का योगदान रहा। राहुल ने 55 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाए।

#kanpur

शुक्रवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ जोन एकादश ने 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। इसमें राहुल चौधरी (58) और अर्जुन मलिक ने (53) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में बरेली के मानिक ने चार, चेतन व अचिन ने दो-दो तथा अन्नू व कमल ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए बरेली की ओर से सलामी बल्लेबाज अन्नू (56) के बाद चार विकेट सस्ते में पवेलियन लौटे।

हालांकि छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राहुल ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 55 गेंदों पर 84 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। राहुल ने स्कोर बराबरी पर होने के बाद मेरठ के गेंदबाज भोला की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर टीम को ट्राफी दिलाई। बरेली हंटर्स एकादश ने 18.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर टीम को जीत हासिल की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...