मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 29 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : बाबा साहब का जीवन देता है हमें साहस, परिश्रम और समर्पण की प्रेरणा :दीपू पांडे
कानपुर

Kanpur : बाबा साहब का जीवन देता है हमें साहस, परिश्रम और समर्पण की प्रेरणा :दीपू पांडे

Akash Chaudhary

Kanpur।भाजपा उत्तर जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर के पुनर्निर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया ।जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में समानता, न्याय और मानवाधिकारों की स्थापना के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

#kanpur

भारतीय संविधान के शिल्पकार के रूप में उन्होंने न केवल सामाजिक न्याय का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि करोड़ों वंचित और उपेक्षित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन हमें साहस, परिश्रम और समर्पण की प्रेरणा देता है।विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का यह विश्वास रहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी समाज को एकजुट और सशक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है।

उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें प्रेरित करते हैं कि हम समानता और समृद्धि वाले भारत के निर्माण में योगदान दें।बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में मुख्य रूप से संतोष शुक्ला,अवधेश सोनकर,मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ,आशा पाल,जन्मेजय सिंह,धीरज बाल्मिकी,ऋचा सक्सेना,प्रमोद विश्वकर्मा,परमानंद शुक्ला,दिनेश मौर्य,पीयूष आनंद,आदि लोग उपस्थित थे।

https://parpanch.com/kanpur-nyaya-panchayat-surar-becomes-all-over-champion/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *