Saturday, March 7, 2026
HomeखेलKanpur : अविनाश और अभय के दम पर टीमों ने दर्ज की...

Kanpur : अविनाश और अभय के दम पर टीमों ने दर्ज की शानदार जीत

Kanpur। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में शनिवार को पहले मैच में कैप्टन इलेवन ने रॉयल शमशेर्स को 74 रन से मात दी। दूसरे मैच में आरपीसीए श्यामनगर ने रेडविंग्स को 60 रन से पराजित किया। तीसरे मैच में ट्रिडेंट इलेवन ने अनप्रेडिक्टेबल डॉक्स को आठ विकेट से हराया।

मंटोरा स्थित जीडीसीजी मैदान पर पहले मैच में कैप्टन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में 221 रन बनाए। टीम की ओर से अविनाश कुमार ने 58 रन,अभिषेक ने 37 और अमन चतुर्वेदी ने 34 रन की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाजी में रोहित धवन ने चार विकेट हासिल किए। जवाब में रॉयल शमशेर्स की टीम 21.3 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। रोहित धवन ने 57 और उत्कर्ष श्रीवास्तव ने 54 रन बनाए।

कैप्टन इलेवन के लिए पवन ने तीन, ऋषभ और अमन गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए। अविनाश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जाजमऊ स्थित जेम्स
मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीसीए श्यामनगर ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 172 रन बनाए। शिवम कुमार ने 60 और
श्रेयांश बाजपेई ने 56 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। रेडविंग्स की ओर से यश पांडे और मोहम्मद आकिल ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि ए. वसीम को दो विकेट
मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेडविंग्स की टीम 19.4 ओवर में 112 रन पर सिमट गई।

मोहिब अंसारी ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। आरपीसीए श्यामनगर के लिएशालू ने तीन, सत्येंद्र और श्रेयांश बाजपेई ने दो-दो विकेट लिए। श्रेयांश बाजपेई को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अनप्रेडिक्टेबल डॉक्स ने
25 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए।

अंकुल चौधरी ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ट्रिडेंट इलेवन की ओर से ऋषभ ने चार, आशांक ने तीन और डीएम ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रिडेंट इलेवन ने 22.4 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभय यादव ने 72 और सुधीर ने 56 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। डॉक्स की ओर से डॉ. अभिषेक और अनिरुद्ध को एक-एक विकेट मिला। अभय यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...