Kanpur । जेसीआई ब्रह्मावर्त प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए मैच में बीजेसी पावर लीजेंड्स ने बीजेसी सुपर किंग्स को 45 रन से पराजित किया। कैंट स्थित कानपुर क्लब मैदान पर खेले गए मुकाबले में बीजेसी पावर लीजेंड्स ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बनाए। टीम से आर्यमान भरतिया ने 30 रन, शिवानी बंसल ने 23, अनिता जैन ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में भावेश ने दो और आरती मोहन ने एक को आउट किया।

जवाब में बीजेसी सुपर किंग्स की पूरी टीम 11.5 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आरती मोहन ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यमान भरतिया ने तीन, अनंत जिंदल ने दो, कुसुम जैन और रुचि जैन ने एक-एक विकेट चटकाया।
प्लेयर ऑफ द मैच आर्यमान भरतिया को चुना गया। इस मौके पर केतन ठक्कर, अंकित मित्तल, अमित जैन, ब्रिंदा ठक्कर, गौतम गुप्ता, मनीष राठी, तिलक जैन, अतिन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, निखिल महेश्वरी, रोहित कुमार भगत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


