Wednesday, March 18, 2026
HomeखेलKanpur : अर्पित के 294 रन से गीतांजलि क्लब की 382 रन...

Kanpur : अर्पित के 294 रन से गीतांजलि क्लब की 382 रन की रिकॉर्ड जीत

Kanpur।  केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में खेले गए पहले मुकाबले में गीतांजलि क्लब ने सिटी क्लब को रिकॉर्ड 382 रन से करारी शिकस्त दी। इस ऐतिहासिक जीत के नायक सलामी बल्लेबाज और कप्तान अर्पित तिवारी रहे,जिन्होंने शानदार 294 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया।दूसरे मैच में गांधी ग्राम ने वीनस क्लब को तीन विकेट से मात दी। तीसरे मैच में स्काई क्लब ने नेशनल क्लब को तीन विकेट से पराजित किया।

राहुल सप्रू मैदान पर पहले मैच में गीतांजलि क्लब ने 40 ओवर में चार विकेट पर 423 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अर्पित तिवारी ने 140 गेंदों पर 47 चौके और
10 छक्कों की मदद से 294 रन बनाए और तिहरे शतक से महज 6 रन से चूक गए। उनके अलावा अनूप गौतम ने 54 रन का योगदान दिया। जवाब में सिटी क्लब की टीम 17.1 ओवर में मात्र 41 रन पर सिमट गई।

अनंत अग्निहोत्री ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। गेंदबाजी में शुभम गुप्ता ने चार, अर्पित तिवारी ने दो और विशाल ने
एक विकेट लिया। अर्पित तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कल्याणपुर स्थित गीता देवी क्रिकेट मैदान मंटोरा में खेले गए दूसरे मुकाबले में वीनस क्लब ने 28.4 ओवर में 101 रन बनाए। अमन सिंह ने 42 रन की पारी खेली। गांधी ग्राम की ओर से अभय गंगवार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि अक्षय सिंह ने चार विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गांधी ग्राम ने 25.4 ओवर में सात विकेट पर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम में अनंत ने 31 और सिद्धार्थ ने 16 रन बनाए। अभय गंगवार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पनकी स्थित रामलखन भट्ट क्रिकेट मैदान पर तीसरे मैच में नेशनल क्लब ने 31.5 ओवर में 120 रन बनाए। टीम से दिनेश ने 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

स्काई क्लब की ओर से माधव गुप्ता और ईशु सचान ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि श्रेयांश सिंह ने दो विकेट झटके। जवाब में स्काई क्लब ने 30.2 ओवर में सात
विकेट पर 124 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। ईशान ने 40 और वीर सिंह ने 18 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में आशीष चौरसिया और सचिन ने दो-दो, नितिन कुमार और दिवाकर सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। ईशु सचान को
प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...