Monday, March 23, 2026
HomeखेलKanpur : अंजली रावत की तूफानी पारी, केसीए एकादश ने जीता मुकाबला

Kanpur : अंजली रावत की तूफानी पारी, केसीए एकादश ने जीता मुकाबला

Kanpur।लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम राधिका देवी स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार से हुई। केसीए एकादश ने लखनऊ रेड को चार विकेट से पराजित किया। लखनऊ स्थित सेज क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ रेड की टीम 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 94 रन ही बना सकी।

टीम की ओर से शगुन यादव ने 31 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि तषु सिंह ने 16 और धुन पिमोली ने नाबाद 14 रन का योगदान दिया। केसीए एकादश की ओर से अर्चना देवी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके, वहीं नंदनी, सिद्धी मिश्रा और सोती ठाकुर को एक-एक सफलता मिली। 95 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केसीए एकादश ने 13 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टीम की जीत की नायिका अंजली रावत रहीं, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 61 रन बनाए। श्वेता वर्मा ने 10 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। लखनऊ रेड की ओर से शगुन यादव ने 2 विकेट लिए, जबकि जयश्री यादव और प्रतिमा गुप्ता ने एक-एक विकेट हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंजली रावत को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से सम्मानित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...