Friday, March 13, 2026
HomeखेलKanpur: अनिल श्रीवास्तव ने दून स्मैशर्स में लहराया परचम, जीता स्वर्ण पदक

Kanpur: अनिल श्रीवास्तव ने दून स्मैशर्स में लहराया परचम, जीता स्वर्ण पदक

Kanpur। अखिल भारतीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता दून स्मैशर्स में शहर के अनिल श्रीवास्तव ने पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक हुए मुकाबले में भारतीय जीवन बीमा में कार्यरत अनिल ने अंडर-50 आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

फाइनल मुकाबले में अनिल ने दिल्ली के विक्रम भसीन को 21-8, 15-21, 21-15 से पराजित कर स्वर्णिम छाप छोड़ी। प्रतियोगिता में शहर के ही अर्जुन सिंह ने पुरुष अंडर-50 वर्ग में कांस्य पदक तथा महिला वर्ग में आइआइटी की चांदना दत्ता ने अंडर-55 आयुवर्ग जीत हासिल की। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले अनिल श्रीवास्तव इससे पहले कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं।0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...