मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : ग्रीन पार्क में हुआ चयन, प्रयागराज में खेलेगी कानपुर मंडल हैंडबाल टीम
खेल

Kanpur : ग्रीन पार्क में हुआ चयन, प्रयागराज में खेलेगी कानपुर मंडल हैंडबाल टीम

Akash Chaudharyअपडेट: November 4, 2025

Kanpur। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज में छह से नौ नवंबर तक किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को कानपुर मंडल की टीम का चयन ट्रायल ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुआ।

इसमें 55 सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और ट्रायल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मंडल की टीम के लिए दावेदारी पेश की। हैंडबाल एसोसिएशन की सचिव साधना मिश्रा, अनुज सिंह व सुचिता सिंह ने प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन मंडल की टीम में किया।

सचिव साधना मिश्रा ने बताया कि मंडल की टीम में अनन सिंह, कृष्णा, वंश श्रीवास्तव, अविरल श्रीवास्तव, शशांक पाल, अक्षत श्रीवास्तव, संदीप कुमार, सद्दाम, कुलदीप, रूद्र, वर्षित वर्मा, अमृतेश शाह टीम में चुने गए। प्रतियोगिता के लिए आनंद यादव को टीम मैनेजर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *