मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: शम्सी ब्लीड ब्लू की शानदार जीत
खेल

Kanpur: शम्सी ब्लीड ब्लू की शानदार जीत

Parpanch News

Kanpur: शम्सी प्रीमीयर लीग सीजन-12 का राउंड-2 का पहला मैच मदर टेरेसा ग्राउंड में खेला गया। इसमें शम्सी ब्लीड ब्लू ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 177 रन बनाए। जवाब में शम्सी रेंजर्स की पूरी टीम 23 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई और शम्सी ब्लीड ब्लू ने 18 रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच शाद हसन को मिला।

दूसरे मैच में शम्सी स्पोर्टिंग ने 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में शम्सी सुपर किंग्स की पूरी टीम 20.3 ओवर में 96 रन पर ढ़ेर हो गई और शम्सी स्पोर्टिंग ने 74 रनों से मैच जीता, मैन ऑफ द मैच कामरान रहमान को मिला। पनकी ग्राउंड में खेले गए तीसरे मैच में शम्सी नाइट राइडर्स ने 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाए। जवाब में शम्सी स्मेशर्स ने 22.4 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीता, मैन ऑफ द मैच अब्दुल्लाह जावेद रहे। चौथे मैच में क्राइस्ट चर्च डिग्री ग्राउंड पर शम्सी सुपर ब्लास्टर ने 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में शम्सी पॉवर हिटर्स ने 22 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीता, मैन ऑफ द मैच फैसल तारिक को चुना गया। एलेन हाऊस ग्राउंड पर खेले गए पांचवें मैच में शम्सी पैराडाइज ने 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में शम्सी स्पोर्टिंग क्लब की पूरी टीम 25 ओवर में 212 रन पर ऑलआउट हो गई और शम्सी पैराडाइज ने 1 रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच इनामुर रहमान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *