Sunday, March 22, 2026
HomeकानपुरKanpur : हल्दी राम रेस्टोरेंट की लिफ्ट में फंसे युवक-महिला को रेस्क्यू...

Kanpur : हल्दी राम रेस्टोरेंट की लिफ्ट में फंसे युवक-महिला को रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित 

Kanpur । काकादेव थाना क्षेत्र स्थित हल्दी राम रेस्टोरेंट में सोमवार शाम एक युवक और महिला लिफ्ट में फंस गए। सूचना मिलते ही नगर निगम की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम का नेतृत्व सीएफओ दीपक शर्मा ने किया।

#kanpur

सीएफओ दीपक शर्मा ने स्वयं स्थिति का जायजा लिया और रेस्क्यू टीम को निर्देश दिए। टीम ने कुशलता और सूझबूझ का परिचय देते हुए लिफ्ट में फंसे दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह कार्य चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम ने संयम और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए जल्दी कार्रवाई की।
रेस्क्यू के तुरंत बाद फंसे हुए युवक और महिला को एहतियातन अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर्स ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति संतोषजनक बताई।स्थानीय लोग और रेस्टोरेंट के कर्मचारी रेस्क्यू टीम के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समय रहते की गई कार्रवाई ने बड़ी दुर्घटना टाल दी।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में जनता को घबराने की जरूरत नहीं है और तुरंत अधिकारियों को सूचित करना चाहिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...