Monday, March 23, 2026
HomeखेलKanpur : ताकत और तकनीक का संगम, खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Kanpur : ताकत और तकनीक का संगम, खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Kanpur। मंडलस्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज में विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर स्टेट चैंपियनशिप के लिए दावेदारी पेश की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही अब खिलाड़ियों का चयन तीन और चार अप्रैल को आगरा में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।

सोमवार को चैंपियनशिप के 53 किग्रा भार वर्ग में हर्ष को पहला, प्रियांशु को दूसरा और आस्तिक को तीसरा स्थान मिला। 59 किग्रा भार वर्ग में विशेष सिंह पहले, कृष्णा दूसरे स्थान पर रहे। 66 किग्रा वर्ग में दिव्यांशु को पहला, एस अभिषेक को दूसरा स्थान मिला। वहीं, जूनियर वर्ग में आस्तिक, आर्यन और अर्पित पहले स्थान पर रहे। इसी प्रकार सीनियर वर्ग के 59 किग्रा भार वर्ग में अशोक मौर्या को पहला, कृष्णा को दूसरा स्थान मिला।

बेंच प्रेस स्पर्धा के सब जूनियर वर्ग में आस्तिक, दानिश और दिव्यांशु, जूनियर वर्ग में आस्तिक, एजाज और तनवी तथा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। ओपन डेड लिफ्टिंग स्पर्धा में प्रियांशु पाठक, एस अभिषेक ने प्रथम स्थान स्थान हासिल किया। पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन कानपुर के महासचिव संदीप निगम ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन मंडल की टीम में किया जाएगा, जो स्टेट चैंपियनशिप में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...