Wednesday, April 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : लापरवाही बरतने वाली फर्म पर 11 लाख का जुर्माना, नगर...

Kanpur : लापरवाही बरतने वाली फर्म पर 11 लाख का जुर्माना, नगर आयुक्त सख्त

परमियॉ नाले की खामियों पर जताई नाराजगी, कल्याणपुर-पनकी मार्ग अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

Kanpur। विकास कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित फर्म पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
गुरुदेव चौराहे से चिड़ियाघर तक 31.02 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सीएम ग्रिड सड़क के निरीक्षण में गंभीर कमियां सामने आईं। 2700 मीटर लंबे इस मार्ग पर पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं पाई गई, जिससे राहगीरों की सुरक्षा खतरे में थी।

निर्माण स्थल पर टेस्टिंग लैब भी नहीं मिली और मलबा फैला हुआ था। इस पर नगर आयुक्त ने मेसर्स एस.एस. इन्फ्राजोन प्रा.लि. पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और जोनल अभियंता-6 को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य की गति बेहद धीमी है और इसे हर हाल में अगस्त 2026 तक पूरा किया जाए।

वहीं, वर्षा ऋतु को देखते हुए गंगा बैराज स्थित परमियॉ नाले का निरीक्षण किया गया। यहां पाया गया कि नाले के गेट का बेस लगभग 1.50 मीटर ऊंचा बना हुआ है, जिससे पानी का बहाव बाधित होता है और आसपास के इलाके जलभराव की चपेट में आ जाते हैं। नगर आयुक्त ने जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस खामी को दूर करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत बगिया क्रॉसिंग से केसा कार्यालय तक सड़क निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया। अधिकारियों के अनुसार 15 जून तक कार्य पूरा कर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि मानसून से पहले नालों की सफाई और सड़कों का कार्य प्राथमिकता पर पूरा कराया जाए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...