पत्नी को हुआ शक, स्कूल की क्लास में छिपा कैमरा लगा खुला शिक्षकों के कथित रिश्ते का राज,कन्नौज के कंपोजिट विद्यालय का वीडियो वायरल,
Kannauj। पति के व्यवहार पर हुए शक ने एक पत्नी को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है। आरोप है कि उसने अपने पति की सच्चाई जानने के लिए स्कूल की कक्षा में छिपा कैमरा लगवा दिया। कैमरे में जो कथित तस्वीरें कैद हुईं, उनके सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जांच के बाद दोनों संबंधित शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

मामला कन्नौज जिले के सौरिख ब्लॉक के ग्राम बझेडी स्थित कंपोजिट विद्यालय का है। यहां कार्यरत एक सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापिका पर विद्यालय परिसर में अमर्यादित आचरण करने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षक की पत्नी को लंबे समय से पति के किसी महिला सहकर्मी से संबंध होने का संदेह था।
आरोप है कि इसी संदेह के चलते उसने विद्यालय की कक्षा में एक छिपा कैमरा लगवाया, जिसमें दोनों की कथित गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं।इसके बाद दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो तेजी से चर्चा का विषय बन गए और शिक्षा विभाग तक मामला पहुंच गया।
चूंकि विद्यालय में जूनियर स्तर तक के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, इसलिए इस घटना को गंभीरता से लिया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी सौरिख से कराई गई जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों सहायक अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विद्यालय की गरिमा और बच्चों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।वायरल वीडयो की पुष्टि हमारा चैनल नही करता है।
हालांकि, यह भी ध्यान देने योग्य है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और छिपे कैमरे से रिकॉर्डिंग के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।


