Saturday, May 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : मंगला विहार में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी रेड, ओटी और...

Kanpur : मंगला विहार में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी रेड, ओटी और डायग्नोस्टिक सेंटर सील

मानकों से खिलवाड़ पर कार्रवाई, छापेमारी से निजी अस्पताल संचालकों में मचा हड़कंप

Kanpur । शहर में अवैध और मानकविहीन अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को मंगला विहार प्रथम क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान एक निजी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर और एक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया। कार्रवाई के बाद इलाके के निजी अस्पताल संचालकों में अफरा-तफरी मच गई।

स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और नोडल अधिकारी के नेतृत्व में की गई। टीम के अचानक पहुंचने से कई अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों में हलचल तेज हो गई। अधिकारियों ने रिकॉर्ड, पंजीकरण, सुरक्षा मानक और चिकित्सा व्यवस्थाओं की गहन जांच की।

मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी
निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई विधि हॉस्पिटल पर हुई। जांच टीम को अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में गंभीर खामियां और सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिली। संक्रमण नियंत्रण से लेकर जरूरी उपकरणों तक कई कमियां सामने आने पर विभाग ने तत्काल ओटी सील कर दिया।

इसी तरह लाइफ स्पैन डायग्नोस्टिक सेंटर भी स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की जद में आ गया। अधिकारियों के अनुसार सेंटर आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर पा रहा था। इसके बाद सेंटर को पूरी तरह सील कर दिया गया।

कई अस्पतालों को मिली राहत
छापेमारी के दौरान टीम ने क्षेत्र के अन्य अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों का भी निरीक्षण किया। जांच में उमराव हॉस्पिटल, चन्द्रिका हॉस्पिटल और गोपाल कृष्ण सर्जिकल एंड मैटरनिटी सेंटर की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। यहां योग्य चिकित्सकों की मौजूदगी, रिकॉर्ड में पारदर्शिता और चिकित्सा सुविधाएं मानकों के अनुरूप मिलीं।

स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है कि बिना पंजीकरण या नियमों के खिलाफ चल रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और लैब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नोडल अधिकारी ने कहा कि शहर में लगातार औचक निरीक्षण किए जाएंगे और जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां सीधी कार्रवाई होगी। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब कई निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों में दस्तावेज दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...