नकली नोट गिरोह के सरगना समेत 3 गिरफ्तार, महंगे मोबाइल व घड़ी बरामद
Aligarh। यूपी के अलीगढ़ जिले की पुलिस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त टीम ने बांग्लादेश से 500 रुपए के नकली नोट लाकर भारत में चलाने वाले एक गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग असली नोट दिखाकर नकली नोटों को दुकानदारों को बेचते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में 2 लोग कासगंज के और 1 अलीगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से 77 हजार रुपए के नकली नोट और 29 हजार रुपए के असली नोट बरामद किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है पुलिस को इन आरोपियों के पास से 500 रुपए के 154 नकली नोट और 58 असली 500 रुपए के नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने इनसे 5 मोबाइल फोन, एक रोलेक्स घड़ी, पैन कार्ड और आधार कार्ड भी बरामद किया है। ये नकली नोट को पहचान पाना मुश्किल था क्योंकि यह बिल्कुल असली की तरह थे। जांच में खुलासा हुआ है कि इन नकली नोटों पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर थे।
पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना जिकरुल हसन था, जो बांग्लादेश के जलाल नामक व्यक्ति के संपर्क में था। जलाल बांग्लादेश से नकली नोटों की सप्लाई करता था। यह गिरोह बांग्लादेश के मालदा से दिल्ली होते हुए भारत में आता था और यहां दुकानदारों को एक असली नोट दिखाकर नकली नोटों से धोखाधड़ी करता था। इन नकली नोटों की सीरीज और आकार असली नोटों जैसे थे, जिससे पहचान पाना मुश्किल था।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने एक स्कूटी को रोका जिस तीन लोग सवार थे, लेकिन वे भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस का कहना है कि गिरोह के सदस्य असली नोट दिखाकर दुकानदारों को नकली नोट देकर धोखा देते थे, और यह काम वे बांग्लादेश से लाए गए नकली नोटों के जरिए करते थे। इन नकली नोटों की पहचान के लिए इन्हें लैब जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इस रैकेट का पता लगाने की कोशिश कर रही है।