Saturday, June 28, 2025
HomeभारतWashington : मानों सुनीता का स्वागत करने पहुंची थी डॉल्फिन, स्पेसक्राफ्ट के...

Washington : मानों सुनीता का स्वागत करने पहुंची थी डॉल्फिन, स्पेसक्राफ्ट के पास दिखीं मछलियां

Washington। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का धरती पर आने का इंतजार केवल दुनिया के लोगों को नहीं था। बल्कि समुद्री जीव जंतू भी उनका ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसकी बानगी उस वक्त देखी गई जब सुनीता विलियम्स का स्पेसक्राफ्ट समुद्र में लैंड हुआ तो चारो तरफ से मछलियों ने उसे घेर लिया और डॉल्फिन भी उछलती दिखाई दी। मानों ये सभी मिलकर सुनीता के स्वागत में नाचते कूदते दिखाई दिए।

इसकी वजह करीब नौ महीने बाद स्पेस से धरती पर लौटना है। ये अंतरिक्ष यात्री बीते साल जून से स्पेस में फंसे हुए थे। कई दिक्कतों के बाद आखिरकार स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्षयात्रियों को लेकर फ्लोरिडा के समुद्र तट पर उतर गया है। भारतीय समय के लिहाज से बुधवार तड़के ये लैंडिंग हुई। इस दौरान अपने एस्ट्रोनॉट का स्वागत करने और उनके रिसीव करने के लिए नासा की टीम बोट के साथ मौजूद थी। इस दौरान समुद्र में एक और दिलकश नजारा भी देखने को मिला।

जब सुनीता विलियम्स के कैप्सूल को कई डॉल्फिन मछलियों ने घेर लिया। इस दौरान डॉल्फिन का झुंड अंतरिक्ष यान के चारों ओर तैरता हुआ दिखाई दिया। सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को जब कैप्सूल से निकाला जा रहा था तो कई डॉल्फिन मछलियां कैप्सूल के चारों ओर तैर रही थीं।

वो इस पूरी हलचल को देखकर शायद कुछ हैरान हो रही थीं। इसका वीडियो शेयर करते हुए सॉयर मेरिट ने ट्वीट पर लिखा, स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के चारों ओर बहुत सारी डॉल्फिन तैर रही हैं। वे अंतरिक्ष यात्रियों को हैलो कहना चाहती हैं।

अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से निकालने के वक्त डॉल्फि जिस तरह से चारों ओर तैर रही थीं। उसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कई लोगों ने इस पर सकारात्मक कमेंट किए हैं। रिकवरी वेसल ने कैप्सूल से अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल से बाहर निकालकर फिलहाल उनको 45 दिनों के पुनर्वास कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन के सेंटर में भेजा गया है।

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पूर्व नौसेना पायलट हैं और नासा के अनुभवी एस्ट्रोनॉट में गिने जाते हैं। वे पिछले साल 5 जून को आठ दिन के मिशन पर स्पेस में गए थे।

यह बोइंग स्टारलाइनर की पहली क्रू उड़ान थी लेकिन स्टारलाइनर कैप्सूल में खराबी के चलते वे स्पेस में फंस गए। इसके बाद से लगातार उनकी वापसी को लेकर अनिश्चितता बनी रही। इस मिशन में कई बार देरी होने के बाद आखिरकार सुनीता विलियम्स की वापसी हई है।

भारत के समय के हिसाब से बुधवार तड़के सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...