Saturday, June 28, 2025
HomeभारतVadodara: कांग्रेस के नेता संसद में आते नहीं और बाहर झूठे आरोप...

Vadodara: कांग्रेस के नेता संसद में आते नहीं और बाहर झूठे आरोप लगाते हैं : पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Vadodara| पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए| उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस के नेता संसद में आते नहीं और बाहर झूठे आरोप लगाते हैं|
हांलाकि इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा| दरअसल देशभर में वन नेशन और वन इलेक्शन के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से गहन प्रयास किये जा रहे हैं| अनुराग ठाकुर एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर आयोजित चर्चा सत्र में भाग लेने आज वडोदरा पहुंचे|
वडोदरा में मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोला| उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी कहा कि उनके नेता संसद में नहीं आते, चर्चा नहीं करते, संसद के बाहर सिर्फ झूठे आरोप लगाते हैं|
झूठे आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा| इसके साथ ही अनुराग ठाकुर से मीडिया ने गुजरात में होने वाले कांग्रेस अधिवेशन के बारे में भी सवाल किया| इसके जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस एक सम्मेलन कर रही है लेकिन क्या वह आत्ममंथन करेगी?
कांग्रेस को वाकई आत्ममंथन की जरूरत है| आज वह वाघोडिया स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे| इस मौके पर उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और साथ ही कांग्रेस की भी आलोचना की|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...