Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : मुरादाबाद में एटीएस का एक्शन, आतंकी नेटवर्क से जुड़ा युवक...

UP : मुरादाबाद में एटीएस का एक्शन, आतंकी नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार

UP । उत्तर प्रदेश एटीएस ने आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े एक ऑनलाइन मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए मुरादाबाद से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहारनपुर निवासी हारिश अली के रूप में हुई है, जो बीडीएस द्वितीय वर्ष का छात्र बताया जा रहा है। एटीएस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन के माध्यम से आईएसआईएस की जिहादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहा था।

जांच में सामने आया कि हारिश अली ने इंस्टाग्राम के अलावा ‘सेशन’ और ‘डिस्कॉर्ड’ जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स पर फर्जी नामों से कई अकाउंट बना रखे थे। वह वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल कर अलग-अलग ग्रुप संचालित कर रहा था। इन ग्रुप्स के माध्यम से वह आईएसआईएस से जुड़ी सामग्री साझा करता था और लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करता था।

एटीएस के मुताबिक आरोपी अपने ग्रुप्स में आईएसआईएस से जुड़े मीडिया चैनलों की खबरें, पत्रिकाएं, वीडियो, ऑडियो और मारे गए आतंकियों की तस्वीरें साझा करता था। साथ ही वह कुख्यात आतंकियों के भाषण और उनके विचारों का भी प्रचार करता था। जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि वह भारत, पाकिस्तान समेत अन्य देशों में मौजूद आईएसआईएस से जुड़े हैंडलर्स के संपर्क में था।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि हारिश ने ‘अल इत्तेहाद मीडिया फाउंडेशन’ नाम से एक अलग ग्रुप बना रखा था, जिसके माध्यम से वह संगठन के प्रचार से जुड़ी गतिविधियां चला रहा था। वह आईएसआईएस के मीडिया न्यूज चैनल ‘अल-नाबा’ और प्रोपेगेंडा मैगजीन ‘दाबिक’ को भी फॉलो करता था।

एटीएस अधिकारियों के अनुसार आरोपी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नहीं मानता था और शरिया कानून लागू कर तथाकथित खिलाफत व्यवस्था स्थापित करने की बात करता था। उस पर अपने ग्रुप्स में लोगों को फिदायीन हमलों के लिए भड़काने का भी आरोप है। फिलहाल एटीएस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की जांच कर रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...