Unnao । सफ़ीपुर शासन द्वारा चलाए जा रहे “स्कूल चलो अभियान” कार्यक्रम के बीच शिक्षकों ने अमान्य और मानक विहीन विद्यालयों को बंद कराने की मुहिम छेड़ दी है|सरकारी स्कूलों में लगातार कम हो रहीं छात्र संख्या को देखते हुए ये मुहिम बड़ा रूप ले सकती है ।
विकास खंड सफ़ीपुर के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के शिक्षको ने संजीव संख्वार एवं अमित तिवारी के नेतृत्व में सनहा घाट चौराहे पर एकत्रित होकर अमान्य और मानक विहीन विद्यालयों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा इनके संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की|शिक्षक नेता संजीव संख्वार व अमित तिवारी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों को गुमराह करके दिशाहीन और निम्न श्रेणी की शिक्षा ऐसे विद्यालयों में दी जा रहीं हैं।
, इन स्कूलों में योग्य शिक्षकों, सुरक्षा मानकों और उचित बुनियादी ढांचे की कमी पाई गई है। बता दें शिक्षा निदेशालय के आदेशों के बावजूद इन स्कूलों ने सत्र 2026-27 के दाखिले हो रहे हैं। इन स्कूलों में बेधड़क कक्षाएं लग रही हैं परंतु विभाग की ओर से इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है जबकि यह कार्रवाई जनवरी व फरवरी के माह में ही शुरू हो जानी चाहिए थी।
जिले में कई ऐसे स्कूल हैं, जो बिना अनुमति व मान्यता के चल रहे हैं।शिक्षकों ने उच्च अधिकारियों से मांग की कि तत्काल ऐसे विद्यालय बंद कराए जाए और उनके संचालकों पर कठोर कार्रवाई की जाए|विरोध प्रदर्शन में संजीव संख्वार, अमित तिवारी,ज्ञानेन्द्र कुशवाहा, राजवीर यादव, संतोषी देवी, अनूप साहू, नरेंद्र सिंह, ममता,संजय त्यागी, सारिका, विवेक पाल, शरद, सूर्यकांत,सुनील आदि शिक्षक मौजूद रहे |


