Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow : ईंधन की कालाबाजारी पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, सैकड़ों पर कार्रवाई

Lucknow : ईंधन की कालाबाजारी पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, सैकड़ों पर कार्रवाई

Lucknow ।  प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान में अब तक 233 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

खाद्य एवं रसद विभाग के मुताबिक 12 मार्च से शुरू इस अभियान के तहत 19,882 स्थानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 237 अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन की प्रक्रिया भी तेज की गई है, जिससे अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर शिकंजा कसता जा रहा है।
एलपीजी से जुड़े मामलों में भी विभाग ने सख्ती दिखाई है। गैस वितरकों के खिलाफ 33 गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गैस चोरी और कालाबाजारी में लिप्त अन्य लोगों के खिलाफ 200 एफआईआर की गई हैं। पूरे प्रदेश में निगरानी के लिए 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम बनाया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में 97 हजार किलोलीटर पेट्रोल और 1.26 लाख किलोलीटर डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। प्रदेश के 12,888 पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन को लगातार फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!