Sunday, March 1, 2026
HomeखेलKanpur : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कानपुर को हराया, तीन रन...

Kanpur : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कानपुर को हराया, तीन रन से जीती ट्रॉफी

Kanpur । कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से लाला बैजनाथ प्रसाद व ओपी तिवारी ट्रॉफी क्रिकेट मैच रविवार को खेला गया। इसमें लखनऊ ने कानपुर टीम को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

गंगा बैराज ​स्थित बीसीए ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में उतरी कानपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। प्रतियोगिता में रोनित सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आनंद सिंह को बेस्ट बैट्समैन, राहुल धवन को बेस्ट बॉलर और आशीष जौहरी को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्पोर्ट्स सेक्रेटरी पद्मेश बाजपेयी व महामंत्री शरद सिंघल ने किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र सचान, संतोष गुप्ता, दीप मिश्रा, शरद शेखर श्रीवास्तव, एसएम जौहरी, राजीव गुप्ता, शैलेश शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...