मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 23 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›Raipur : योगी के मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ वासियों को दिया महाकुंभ-2025 का निमंत्रण
भारत

Raipur : योगी के मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ वासियों को दिया महाकुंभ-2025 का निमंत्रण

Akash Chaudharyअपडेट: December 11, 2024

Raipur। योगी सरकार महाकुंभ-2025 को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, संजीव कुमार गोंड ने रायपुर में एक भव्य रोडशो का नेतृत्व किया।

उन्होंने महाकुंभ के आयोजन को भारत की विविधता में एकता का अद्वितीय उत्सव बताते हुए छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा वहां की सम्मानित जनता को प्रयागराज महाकुंभ-2025 में आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय सहभागिता और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ इसे ऐतिहासिक बनाने की दिशा में अहम कदम उठा रही है।

रायपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि महाकुंभ, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन है। उन्होंने इसे ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-समावेशी भारत’ का जीवंत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ-2025 में 45 करोड़ तीर्थयात्रियों, साधु-संतों और पर्यटकों के आने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक होगा।

मंत्री ने कहा कि यह महाकुंभ सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त होगा। 400 स्कूलों के प्रधानाचार्यों और 4 लाख बच्चों के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। प्रयागराज में तीन लाख पौधों का रोपण कर इसे हरित आयोजन बनाया जा रहा है।रायपुर में आयोजित इस फोरम में करीब 100 गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकारों, ट्रैवल ऑपरेटरों और उद्योगपतियों ने भाग लिया।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=4213&action=edit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *