Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशPrayagraj : मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान, एक दिन पहले साढ़े 4...

Prayagraj : मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान, एक दिन पहले साढ़े 4 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई महाकुंभ में डुबकी

Prayagraj। मौनी अमावस्या का अमृत स्नान बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजे से शुरू होगा। मंगलवार को प्रयागराज की आबादी साढ़े 4 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। इसमें अगर जिले की आबादी करीब 70 लाख जोड़ ली जाए, तो प्रयागराज में एक दिन की संख्या 5.20 करोड़ रिकॉर्ड की गई।

ऐसे में आबादी के लिहाज से विश्व के सबसे बड़े शहर टोक्यो को भी प्रयागराज ने पीछे छोड़ दिया। इससे पहले मकर संक्रांति पर भी 4.20 करोड़ लोगों के साथ प्रयागराज विश्व का सबसे बड़ा जिला बनने का रिकॉर्ड बना चुका है। वहीं, महाकुंभ के सेक्टर- 19 के बालक नंदन दास के शिविर में आग लगी। रसोई में खाना बनाते समय यह हादसा हुआ। आग से कुर्सी और रसोई में रखा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की 4 गाडिय़ों ने आग पर काबू पा लिया है।

मौनी अमावस्या पर 4 बजे होगा अमृत स्नान ब्रह्म मुहूर्त
मौनी अमावस्या का अमृत स्नान ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के नागा संन्यासी स्नान करेंगे। महानिर्वाणी अखाड़े के साथ श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा भी स्नान करेगा। सुबह 5.50 पर निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा स्नान करेगा। सुबह 6.45 बजे जूना अखाड़ा, आवाहन अखाड़ा और पंच अग्नि अखाड़ा स्नान करेगा। सुबह 9.25 पर बैरागी अखाड़े स्नान करेंगे। 10.05 पर दिगंबर अनि अखाड़ा स्नान करेगा।

11.05 बजे पर निर्मोही अनि अखाड़ा स्नान करेगा। सबसे अंत में उदासीन परंपरा के तीनों अखाड़े स्नान करेंगे। 12 बजे पर पंचायती नया उदासीन अखाड़ा स्नान करेगा। दोपहर 13.05 पर पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन स्नान करेगा। सबसे अंत में पंचायती निर्मल अखाड़ा दोपहर 2.25 पर स्नान करेगा।

अखाड़े का स्नान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। महाकुंभ में 144 साल बाद दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...