Wednesday, January 14, 2026
HomeभारतNew Delhi : भारत में लू के दिनों की संख्या सामान्य से...

New Delhi : भारत में लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने का अनुमान

New Delhi । मई में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। आईएमडी के डायरेक्ट मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में लू के दिनों की संख्या सामान्य से चार दिन ज्यादा रहने का अनुमान है।

उधर राजस्थान के बाड़मेर में गर्मी ने अप्रैल का 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां बुधवार को दिन का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके पहले 29 अप्रैल 2014 को 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। मध्य प्रदेश में मई महीने में तेज गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। देश में अप्रैल में 72 हीटवेव दिन दर्ज किए गए।

 

राजस्थान और गुजरात में 6 से 11 दिन और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 4 से 6 दिन तक लू चली। आमतौर पर यहां दो से तीन दिन हीटवेव के होते हैं।भारत के लिए साल 2024 सबसे ज्यादा गर्म सालों में से एक रहा था। बीते साल देश में 554 दिन हीट वेव का असर रहा था। साल में 365 दिन होते हैं।

 

लेकिन हीट वेव के लिए इन्हें गिनने का अलग तरीका है। मान लीजिए किसी महीने दिल्ली में 10 दिन, राजस्थान में 15 दिन, UP में 12 दिन और बिहार में 8 दिन हीट वेव रही, तब हीट वेव डे 45 (10+15+12+8) माने जाएंगे। यानी उस महीने इन चार राज्यों में हीट वेव की कुल घटनाएं 45 हैं, न कि एक महीने में 45 दिन हीट वेव रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...