New delhi । lऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट पॉलिसी रिफॉर्म, बढ़ते निवेश और तेज़ी से टेक्नोलॉजी अपनाने के कारण विकास के एक नए दौर को दर्शा रहा है। ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एक्मा) के अनुसार, ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री का मौजूदा वैल्यू वित्तवर्ष 25 में 80.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जिसमें ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट का हिस्सा आज 11.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। कंपोनेंट इंडस्ट्री के 2030 तक 111–200 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ने का अनुमान है।
अपने विचार व्यक्त करते हुए राज मानेक, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और बोर्ड मेंबर, मेस्से फ्रैंकफर्ट एशिया होल्डिंग्स लिमिटेड ने कहा कि जैसे-जैसे भारत सभी क्षेत्रों में क्वालिटी-बेस्ड डेवलपमेंट को प्राथमिकता दे रहा है, एसीएमए ऑटोमेकेनिका नई दिल्ली 2026, यह दिखाएगा कि ऑटो कंपोनेंट और आफ्टरमार्केट इंडस्ट्री वैश्विक रुझानों के साथ तालमेल बिठाते हुए कैसे आगे बढ़ रहा है।


