Tuesday, February 17, 2026
HomeभारतNew Delhi : सोनिया गांधी की टिप्‍पणियों की गलत व्‍याख्‍या की जा...

New Delhi : सोनिया गांधी की टिप्‍पणियों की गलत व्‍याख्‍या की जा रही – प्रियंका गांधी

New Delhi । कांग्रेस महासचिव और केरल की वायनाड सीट से सांसद प्रियंका गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी द्वारा की गई एक टिप्पणी पर भाजपा के आरोपों के बाद कहा कि सोनिया गांधी की टिप्‍पणियों की गलत व्‍याख्‍या की जा रही है। यह विवाद एक वीडियो क्लिप के बाद सामने आया है।

जिसमें सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अनौपचारिक रूप से बात कर रही हैं और राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के बाद उनकी कथित थकावट को लेकर टिप्पणी करती हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी का बचाव करते हुए कहा, मेरी मां 78 वर्षीय महिला हैं।

उन्होंने बस इतना कहा कि राष्ट्रपति जी इतना लंबा भाषण पढ़कर थक गई होंगी, बेचारी। मुझे लगता है कि वह उनके (राष्ट्रपति) प्रति अत्यंत सम्मान रखती हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया ने इस तरह की बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। वे दोनों सम्मानित लोग हैं, वे हमसे उम्र में बड़े हैं। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि उनका कोई अपमान करने का इरादा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...