Saturday, February 28, 2026
HomeभारतNew Delhi : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, विधायक दल...

New Delhi : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

कल दोपहर शपथ ग्रहण समारोह

New Delhi । दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया। नए सीएम के नाम का फैसला केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में लिया गया।विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 11 दिन बाद बुधवार को शाम 7 बजे हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

इसी के साथ रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 आयोजित कार्यक्रम में लेंगी।गौरतलब है कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जादुई आंकड़े से कहीं ज्यादा बहुमत हासिल कर सभी को चौंकाने का काम किया था। अब रेखा गुप्ता दिल्ली सरकार की कमान संभालेंगी।
शपथ ग्रहण समारोह कल

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को राम लीला मैदान में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। यहां बताते चलें कि 27 साल के लंबे अंतराल के बाद भाजपा की सरकार दिल्ली में काबिज होने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...