Tuesday, January 13, 2026
HomeभारतNew Delhi : पीएम मोदी ने क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों को बधाई दी

New Delhi : पीएम मोदी ने क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों को बधाई दी

सुनीता विलियम्स और क्रू9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता के वास्तनविक मायने क्या हैं: पीएम मोदी

New Delhi । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सहित क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। श्री मोदी ने क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों के साहस, दृढ़ संकल्प और अंतरिक्ष अन्वेषण में उनके योगदान की सराहना की।

श्री मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण से अभिप्राय मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखना और उन सपनों को यर्थात में परिवर्तित करने का साहस दिखाना है। सुनीता विलियम्स ने एक पथप्रदर्शक और आदर्श के रूप में अपने पूरे करियर में इस भावना का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है।

एक्स पर अपने एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा; क्रू-9 आपका स्वागत है, पृथ्वी वासियों ने आपकी प्रतीक्षा की।
यह उनकी दृढ़ता, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रही है। सुनीता विलियम्स और क्रू9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता के वास्तकविक मायने क्या् हैं। विशाल अज्ञात के सामने उनका अडिग दृढ़ संकल्प सदैव लाखों लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।

अंतरिक्ष अन्वेषण का अर्थ मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखना और उन सपनों को यर्थात में परिवर्तित करना है। सुनीता विलियम्स ने एक पथ प्रदर्शक और एक आदर्श के रूप में अपने पूरे करियर में इस भावना का शानदार उदाहरण प्रस्तुात किया है।

हमें उन सभी लोगों पर बहुत गर्व है जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता और लगन तथा तकनीक और दृढ़ता का सामंजस्यर होता है तो कार्य सिद्ध होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...