Saturday, February 28, 2026
HomeभारतNew Delhi : पाकिस्तान ने भारतीय सीमा की तरफ टैंक रवाना किये,...

New Delhi : पाकिस्तान ने भारतीय सीमा की तरफ टैंक रवाना किये, अंतररष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग जारी

New Delhi : पाकिस्तान ने भारतीय सीमा की तरफ टैंक रवाना किये, अंतररष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग जारी
नई दिल्‍ली। पाकिस्तानी सेना की तरफ से मूवमेंट तेज हो गई है। इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाक लगातार गोलीबारी कर रही है।

पाकिस्तान ने भारतीय सीमा की तरफ टैंक रवाना किये हैं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने भारतीय सीमा के पास अपनी सेना को मूव करना शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में ड्रोन से हमला किया गया है। पाकिस्तान की ओर से किए गए इस ड्रोन अटैक के कारण जम्मू-कश्मीर में ब्लैक आउट कर दिया गया है। कुपवाड़ा में भी सायरन बजने के बाद ब्लैक आउट किए जाने की खबर सामने आई है।

हालांकि, भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से सामने आई जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के ड्रोन अटैक को नाकाम कर दिया गया है।

अमृतसर और जम्मू में पाकिस्तान की सक्रियता को देखते हुए ब्लैक आउट कर दिया गया है। जम्मू में पाकिस्तान ने ड्रोन से हमले की कोशिश की है, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया है।

उधर, अमृतसर में भी ब्लैक आउट कर दिया गया है। साथ ही, पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार गोलीबारी की जा रही है। लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...