Saturday, February 7, 2026
HomeभारतNew Delhi : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स...

New Delhi : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

New Delhi । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। दरअसल, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देर शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। पूर्व पीएम के निधन की खबर के बाद देश में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में चल रहे दो दिवसीय अधिवेशन को भी स्थगित कर दिया है। वहीं कर्नाटक में मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेता दिल्ली लौट रहे हैं।

दो बार रहे देश के प्रधानमंत्री

साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी. उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी. उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।

साल 2006 में हुई थी दोबारा बाइपास सर्जरी

जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 2006 में दोबारा बाइपास सर्जरी हुई थी।जिसके लिए मुंबई से स्पेशलिस्ट डॉक्टर रमाकांत पांडा को बुलाया गया था। इसके अलावा कोरोना काल में उन्हें कोविड भी हुआ था, जिसके बाद से उन्हें सांस लेने में भी काफ़ी तकलीफ रहती थी।बताया जा रहा है कि गुरुवार को तक़रीबन आठ बजे उन्हें दिल्ली के एम्स इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां करीब आधे घंटे बाद उनका निधन हो गया. बता दें वे 1985 से 1987 तक भारतीय योजना आयोग के प्रमुख भी रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...