Sunday, March 1, 2026
HomeखेलNew Delhi : फ्लेमिंग बोले, भारतीय प्रतिभाओं को देखकर मुझे अन्य टीमों...

New Delhi : फ्लेमिंग बोले, भारतीय प्रतिभाओं को देखकर मुझे अन्य टीमों की चिन्ता हो रही

New Delhi । न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग आईपीएल में युवा भारतीय प्रतिभाओं के प्रदर्शन को लेकर हैरान हैं। फ्लेमिंग का कहना है कि जिस प्रकार से लीग में वैभव सूर्यवंशी और आयुष महात्रे सहित कई अन्य युवाओं ने खेला है उससे साफ है कि आगामी अंडर-19 विश्व कप में भारत से मुकाबला करने वाली टीमों को सावधान रहना होगा।

फ्लेमिंग ने कहा कि वह इस बात को सोचकर परेशान है कि अन्य टीमें किस प्रकार भारतीय प्रतिभाओं का मुकाबला करेंगी। फ्लेमिंग आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम के कोच हैं। उन्हीं की टीम में शामिल 17 साल के आयुष महात्रे ने आरसीबी के खिलाफ 94 रनों की आक्रामक पारी खेली थी। वहीं एक अन्य मैच में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में ही शतक लगा दिया था।

 

फ्लेमिंग ने कहा, ‘जब आयुष का ट्रायल हुआ तो हम उनका कौशल देखकर प्रभावित हुए थे। उनका संयम काफी प्रभावशाली था. बहुत सारे शॉट लगाने में माहिर होना अच्छी बात है लेकिन दुनिया के बड़े खिलाड़ियों के सामने धैर्य बनाए रखना और टीम की योजना को अंजाम देने में सफल होना अलग बात है।

आयुष की बल्लेबाजी की सबसे अच्छी बात यह रही कि वे पहले से शॉट खेलने का मन नहीं बना रहे थे और ना ही बहुत ताकत के साथ शॉट लगा रहे थे बल्कि वह हालातों के अनुसार बल्लेबाजी कर रहे थे। वैभव की बल्लेबाजी से राजस्थान के कोच राहुल द्रविड़ भी बेहद प्रभावित नजर आये । ’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...