Thursday, February 5, 2026
HomeभारतNew Delhi : बारामती में चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त, डिप्टी सीएम अजित पवार...

New Delhi : बारामती में चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त, डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

 

 

New Delhi । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती में हुए एक भीषण विमान हादसे में निधन हो गया। मुंबई से बारामती आ रहा उनका चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयावह था कि विमान में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस दुर्घटना के बाद महाराष्ट्र सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ कुल पांच अन्य लोग सवार थे। इनमें एक निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), एक अटेंडेंट और दो क्रू सदस्य—पायलट व को-पायलट शामिल थे। शुरुआती जानकारी में विमान में सवार किसी भी व्यक्ति के जीवित बचने की पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया, लेकिन विमान में लगी भीषण आग के कारण स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण रही। घटनास्थल से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में विमान का जला हुआ मलबा चारों ओर बिखरा दिखाई दिया। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

घटना की खबर मिलते ही सांसद सुप्रिया सुले, सुनेत्र पवार और पार्थ पवार बारामती के लिए रवाना हो गए। अजित पवार के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। राजनीतिक गलियारों में भी इस हादसे को लेकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि राज्य में चल रहे जिला परिषद चुनावों के मद्देनज़र अजित पवार बुधवार को बारामती में विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे। इसी कार्यक्रम के तहत वह सुबह मुंबई से बारामती पहुंचे थे। लेकिन लैंडिंग के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया।

फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या लैंडिंग के समय किसी समस्या के चलते यह दुर्घटना हुई। संभावना है कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) द्वारा मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...