Saturday, February 28, 2026
HomeखेलMunich : रोनाल्डो के गोल से जर्मनी को 2-1 से हराकर नेशंस...

Munich : रोनाल्डो के गोल से जर्मनी को 2-1 से हराकर नेशंस लीग के फाइनल में पहुंची पुर्तगाल 

Munich। स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार गोल से पुर्तगाल ने यूईएफए नेशंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जर्मनी को 2-1 से हराकर बाहर कर दिया। खराब मौसम के कारण ये मुकाबला 10 मिनट देर से शुरु हुआ।
जर्मनी ने शुरुआत से ही हमले शुरु कर दिये। लियोन गोरेट्जका के अलावा  निक वोल्टमेड ने भी गोल करने के लिए मूव बनाये पर सफल नहीं हुए। फ्लोरियन विर्ट्ज ने 48वें मिनट पर मैच का पहला गोल दागकर जर्मनी को 1-0 से लीड में ला दिया।
वहीं रोनाल्डो की पुर्तगाल ने भी वापसी करते हुए हमले किये और जर्मन की रक्षा पंक्ति की पोल खो दी। वहीं पुर्तगाल के फ्रांसिस्को कॉन्सेइकाओ ने 63वें मिनट में एक गोल कर मुकाबला 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
जर्मनी की टीम को यहां से दबाव में आ गयी। मेंडेस के पास पर रोनाल्डो ने गोल कर टीम की बढ़त 2-1 कर दी। इसी के साथ रोनाल्डो 40 साल और 119 दिन की उम्र में जर्मनी के खिलाफ गोल करने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए। जर्मनी अब रविवार को तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ में उतरेगी, जबकि पुर्तगाल फाइनल में उतरेगी।
मैच हारने के बाद जर्मनी के कोच जूलियन नेगल्समैन ने निराशा जताते हुए कहा, यह हाल के दिनों में हमारा सबसे खराब प्रदर्शन था। हमने इस मैच में पूरी ताकत के साथ हमला नहीं किया था। साथ ही कहा कि अगर आप यूरोप में सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल होना चाहते हैं, तो अपना सौ फीसदी देना होगा।
यह हार दुखद है, लेकिन हमें इससे सीखना चाहिए। वहीं पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने कहा कहा, मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। यह जर्मनी की टीम के खिलाफ एक अहम मैच था।इससे पता चलता है कि हम क्या कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...