Sunday, March 8, 2026
HomeखेलMumbai : लखनऊ सुपर जायंट्स से जहीर और ऋषभ की हो सकती...

Mumbai : लखनऊ सुपर जायंट्स से जहीर और ऋषभ की हो सकती है छुट्टी

Mumbai । लखनऊ सुपर जायंट्स के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम के मेंटॉर जहीर खान और कप्तान ऋषभ पंत की छुट्टी हो सकती है। जहीर को इसी सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स का मेंटॉर बनाया गया था पर उससे कोई लाभ नहीं हुआ। सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल में 14 में से केवल छह मैच ही जीत पायी थी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, अब जहीर सहित कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों पर भी टीम के खराब प्रदर्शन की गाज गिर सकती है। जहीर को आईपीएल में केवल एक साल का अनुबंध मिला है जिसे अब आगे बढ़ाये जाने की संभावना नहीं है।’
ये भी कहा गया है कि जहीर को मुख्य कोच जस्टिन लेंगर के साथ तालमेल बनाते हुए काम करने के लिए कहा गया था पर ऐसा नहीं हुआ। इससे प्रबंधन के बीच मतभेद नजर आये जिसका नुकसान भी टीम को हुआ।
टीम के मालिक संजीव गोयनका आईपीएल में अपनी टीम के तकरीबन हर मैच में रहे। वे अपनी टीम के प्रदर्शन पर बारीक नजर रखते हैं और अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं।
सुपर जायंट्स का प्रबंधन इस सत्र में टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं है हालांकि पिछले दो सत्र में भी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी पर इस इस बार टीम ने मेगा नीलामी में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में लिया था पर वह प्लॉप रहे और केवल एक शतक व एक अर्धशतक ही लगा पाये। अन्य मैचों में वह दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...