Mumbai । देश में मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक विशेष पहचान के साथ टाटा प्ले ने अपनी आध्यात्मिक पेशकशों का विस्तार करते हुए टाटा प्ले भक्ति संगीत की शुरुआत की है। यह 24/7 संगीत सेवा टाटा प्ले आराधना के अंतर्गत पेश की गई है। टाटा प्ले आराधना के उपभोक्ता 9 सितंबर से टाटा प्ले भक्ति संगीत का आनंद ले सकेंगे, जो उन्हें संपूर्ण भक्ति का एक समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा।
टाटा प्ले भक्ति संगीत पर मंत्रों, जाप, भजन, कीर्तन, आरती, स्तोत्र, कथा आदि के साथ आध्यात्मिक संगीत का एक विस्तृत संग्रह उपलब्ध होगा। यह शंकर महादेवन, अनूप जलोटा, अनुराधा पौड़वाल, सुरेश वाडेकर एवं अन्य प्रतिष्ठित कलाकारों की आवाज में प्रार्थना, ध्यान और दैनिक पूजा के लिए एक अनुकूल और भक्तिमयी वातावरण प्रदान करेगा।
टाटा प्ले आराधना और भक्ति संगीत 9 सितंबर, 2025 से केवल 75 रुपये प्रतिमाह (2.5 रुपये प्रतिदिन) में उपलब्ध होंगे। टाटा प्ले आराधना को 1051 पर तथा भक्ति संगीत को 1050 पर देखा जा सकता है।


