Wednesday, January 14, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : जिंदगी की लड़ी टूट गई .......... नहीं रहे दिग्गज अभिनेता...

Mumbai : जिंदगी की लड़ी टूट गई ………. नहीं रहे दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार

Mumbai । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। एक्टर और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में दम तोड़ा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज कुमार का निधन शुक्रवार सुबह (4 अप्रैल 2025) हुआ। उनके निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। अभिनेता की मौत से फिल्म जगत में सन्नाटा पसर गया है।

हार्ट कॉम्प्लीकेशंस बनी मौत की वजह

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। वे कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी थीं, जिनकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल द्वारा जारी किए गए मेडिकल सर्टिफिकेट के अनुसार, अभिनेता के मौत का दूसरा कारण डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस है। इसके अलावा, उन्हें वृद्धावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं ने भी घेर रखा था। हालांकि, परिवार की तरफ से अभी तक हेल्थ इश्यू पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अभिनेता अपने अंतिम दिनों में स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। वे लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से भी दूर थे।

भारत कुमार के नाम से मशहूर थे अभिनेता

आपको बता दें कि अभिनेता मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। उनका जन्म 24 जुलाई 1937 में हुआ था। वैसे तो उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। लेकिन, उन्हें देशभक्ति से भरी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्हें देशभक्ति वाली फिल्मों ने एक नई पहचान मिली। इसी वजह से उन्हें भारत कुमार भी कहा जाता था।

देशभर में शोक की लहर

अभिनेता मनोज कुमार की मौत से देशभर में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर के बाद से फिल्म जगत में सन्नाटा पसर गया है। अभिनेता के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, ‘दिग्गज दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारी प्रेरणा और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के शेर, मनोज कुमार जी अब नहीं रहे। उनकी मौत फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...