Friday, March 13, 2026
Homeव्यापारMumbai : शेयर बाजार गिरावट पर बंद

Mumbai : शेयर बाजार गिरावट पर बंद

Mumbai  । भारतीय शेयर बाजार सोमवार को गिरावट पर बंद हुआ। बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। बैंक, धातु और पेट्रोलियम शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई।

दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 548.39 अंक करीब 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ सप्ताह के निचले स्तर 77,311.80 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 178.35 अंक तकरीबन 0.76 फीसदी नीचे आकर 23,381.60 अंक पर बंद हुआ। ।

जानकारों के अनुसार सेंसेक्स के तीस शेयरों में से पावर ग्रिड, टाटा स्टील, जोमैटो, टाइटन, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स के शेयर गिरे। वहीं दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं।

वहीं अन्य बाजारों की बात करें तो एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बंद थे।

इससे पहले आज सुबह बाजार बड़ी गिरावट में खुले। स्टील स्टॉक्स समेत आईटी और फाइनेंशियल स्टॉक्स में गिरावट की वजह से बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स सोमवार को 19.36 अंक गिरकर 77,840 पर खुला जबकि और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.50 अंक की गिरावट लेकर 23,522.45 पर खुला। हालांकि, कुछ ही देर में दोनों इंडेक्स में गिरावट बढ़ गई और सेंसेक्स 77,500 तथा 23,500 से नीचे फिसल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...