Saturday, February 7, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : सलमान- संजय फिर साथ-साथ आएंगे नजर

Mumbai : सलमान- संजय फिर साथ-साथ आएंगे नजर

Mumbai । सलमान खान ने हाल ही में अपनी संजय दत्त के साथ फिर से काम करने का ऐलान किया था, हालांकि उन्होंने फिल्म का नाम नहीं बताया। अब संजय दत्त ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है।

 

हाल ही में अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म द भूतनी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान संजय दत्त ने सलमान खान की सिकंदर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा सलमान मेरा छोटा भाई है और मैं हमेशा उसके लिए प्रार्थना करता हूं। यह फिल्म भी सुपरहिट होगी। संजय दत्त ने यह भी बताया कि वे 25 साल बाद सलमान के साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, हम साथ काम कर रहे हैं। साजन और चल मेरे भाई के बाद अब आप हमारा टशन देखेंगे।

 

यह एक जबरदस्त एक्शन फिल्म है। मैं बहुत खुश हूं कि इतने सालों बाद अपने छोटे भाई के साथ स्क्रीन शेयर कर रहा हूं। फैंस को अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें दोनों दिग्गज सितारे एक साथ नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...