Sunday, March 8, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : राम लखन मेरे करियर का अहम हिस्सा : अनिल कपूर

Mumbai : राम लखन मेरे करियर का अहम हिस्सा : अनिल कपूर

Mumbai । बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म राम लखन को रिलीज हुए 36 साल हो चुके है। फिल्म की 36वीं वर्षगांठ पर अनिल कपूर ने फिल्म के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राम लखन उनके करियर का एक अहम हिस्सा है।
फिल्म के निर्माण के दौरान, उन्होंने न सिर्फ शानदार कलाकारों के साथ काम किया, बल्कि कई जीवनभर की दोस्तियां भी बनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि यह फिल्म उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गई है और यह हमेशा उनके दिल के करीब रहेगी। राम लखन फिल्म में संगीत, अभिनय और कहानी सभी ने मिलकर इसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता दिलाई।
फिल्म के लोकप्रिय गाने, जैसे माई नेम इज लखन और तेरा नाम लिया है, आज भी दर्शकों की जुबां पर हैं। यह फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, बल्कि इसने एक सांस्कृतिक घटना का रूप ले लिया, जिसे समय के साथ और भी प्रसिद्धि मिली। फिल्म के बाद, अनिल कपूर के करियर में लगातार सफलता का सिलसिला जारी रहा और उन्होंने कई और हिट फिल्में दीं।
आज भी वह बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। अनिल कपूर के प्रशंसक अब उनकी आगामी फिल्म सुबे़दार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म एक्शन-ड्रामा है, जिसका टीज़र हाल ही में जारी किया गया था। सुबे़दार में अनिल कपूर एक नए और गहरे अवतार में नजर आएंगे, और इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा।
बता दें कि अनिल कपूर नेअपनी फिल्म राम लखन की 36वीं वर्षगांठ पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया। इस फिल्म ने न केवल उनकी फिल्मी यात्रा को एक नया मोड़ दिया, बल्कि भारतीय सिनेमा में एक अभूतपूर्व स्थान भी बनाया।
अनिल कपूर ने फिल्म के जरिए दर्शकों को एक अनोखी जोड़ी दी थी, जिसमें उन्होंने लखन का किरदार निभाया था और उनके साथ जैकी श्रॉफ ने राम की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था, और यह भारतीय सिनेमा की एक क्लासिक फिल्म बन गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...